आदित्यपुर, अगस्त 28 -- गम्हरिया। इंडो डेनिश टूल रूम (आईडीटीआर) में स्किल डेवलपमेंट आवासीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ। मुख्य अतिथि जीआरएसई के जीएम (एचआर एंड एडमिन) राजीव श्रीवास्तव ने कहा कि वर्तमान समय में तकनीकी ज्ञान से चुनौतियों का सामना कर सकते हैं। कहा कि डिग्री से अधिक हुनर जरूरी है। हुनर होगा तो सफलता खुद आपके पीछे आएगी। उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में कुशल मैनपावर की काफी मांग है। श्रीवास्तव ने आईडीटीआर की सराहना करते हुए कहा कि यह संस्थान युवाओं को हुनर देकर उनके भविष्य को संवारने का काम कर रही है। उन्होंने बताया कि दुनिया की शिप बिल्डिंग कंपनियों में जीआरएसई 16वें स्थान पर है और 2030 तक पांचवें स्थान पर पहुंचने का लक्ष्य रखा गया है। उन्होंने प्रशिक्षण के बाद शत-प्रतिशत प्लेसमेंट की बात भी कही। आईडीटीआर के जीएम रवींद्र कु...