संतकबीरनगर, फरवरी 22 -- संतकबीरनगर, निज संवाददाता। खलीलाबाद शहर के मोहिउद्दीनपुर स्थित ज्ञान सरोवर विद्या मंदिर का स्थापना दिवस समारोह बड़े ही उत्साह, उल्लास और भव्यता के साथ संपन्न हुआ। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि खलीलाबाद सदर के पूर्व भाजपा विधायक दिग्विजय नारायण 'जय चौबे' और विशिष्ट अतिथि अवर अभियंता अमित सिंह तथा जिला पंचायत सदस्य व समाजवादी पार्टी के नेता शैलेंद्र यादव रहे। विद्यालय के प्रबंधक अशोक मौर्य ने मुख्य अतिथि पूर्व विधायक दिग्विजय नारायण 'जय चौबे' का फूल-मालाओं से भव्य स्वागत किया। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन एवं सरस्वती वंदना के साथ हुआ। समारोह में बच्चों ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर अतिथियों और अभिभावकों का मन मोह लिया। विशेष रूप से संविधान के रचयिता बाबा साहब डाक्टर भीमराव अंबेडकर द्वारा प्रदत्त अधिकार...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.