दरभंगा, जनवरी 25 -- दरभंगा। ज्ञान सरिता पब्लिक स्कूल में श्रद्धा और उल्लास के साथ सरस्वती पूजा का भव्य आयोजन किया गया। विद्यालय परिसर भक्तिमय वातावरण से ओतप्रोत रहा और विद्यार्थियों में विशेष उत्साह देखा गया। कार्यक्रम के दौरान मां सरस्वती की विधिवत पूजा-अर्चना की गई। शिक्षकगण अंशु कुमारी, कामिनी कुमारी एवं आयशा ने सहभागिता कर ज्ञान और सद्बुद्धि की कामना की। कार्यक्रम में उपस्थित अभिभावकों का स्वागत शिक्षिका कामिनी कुमारी ने किया। अनुशासन और भक्ति भाव के साथ आयोजन सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.