दरभंगा, मई 3 -- दरभंगा। कादिराबाद स्थित ज्ञान सरिता पब्लिक स्कूल में वार्षिकोत्सव एवं सम्मान समारोह हर्षोल्लास के साथ आयोजित हुआ। मुख्य अतिथि डॉ. प्रेम नाथ मिश्रा, विशिष्ट अतिथि नाजिया हसन व सूबेदार कानेन हसन ने कार्यक्रम का शुभारंभ किया। विद्यार्थियों ने नृत्य, समूह गायन व देशभक्ति प्रस्तुतियों से समां बांध दिया। कुल 75 छात्रों को शैक्षणिक व सह पाठ्यक्रम उत्कृष्टता के लिए सम्मानित किया गया। प्राचार्य अमरनाथ साह व अध्यक्षा अंशु कुमारी ने छात्रों का उत्साहवर्धन किया। अतिथियों ने शिक्षा के साथ संस्कार व अनुशासन पर बल दिया। संचालन दुर्गा देवी ने किया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.