भदोही, अप्रैल 21 -- भदोही, संवाददाता। डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी राजकीय महाविद्यालय भदोही में समाजशास्त्र विभाग एवं डीएवी महाविद्यालय वाराणसी के बीच शिक्षण शोध एवं इंटरशिप का आयोजन हुआ। इसमें विद्यार्थियों ने आपस में अपना अनुभव संग ज्ञान साझा किया। प्राचार्य डॉ. माया ने बताया यह पहल दोनों महाविद्यालय के छात्रों के सर्वांगीण विकास में महत्वपूर्ण होगी। डीएवी महाविद्यालय के प्रबंधन अजीत सिंह ने बताया की इस एमओयू के माध्यम से छात्रों में रिसर्च अभिवृत्ति को विकसित करने में मदद मिलेगी। प्राचार्य प्रो. मिश्री लाल ने हर्ष प्रगट करतें हुए बताया कि शोध एवं शिक्षण में नए आयाम को विकसित करने में यह अनुबंध कीर्तिमान स्थापित करेगा। यह भी पढ़ें- डीएवी पीजी कॉलेज और भदोही स्थित डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय ने शिक्षा की गुणवत्त...