बिजनौर, अप्रैल 25 -- बिजनौर। शहर कोतवाली की ज्ञान विहार कॉलोनी में शराब की नई दुकान खोले जाने के विरोध में स्थानीय महिलाओं का आक्रोश फूट पड़ा। शनिवार को बड़ी संख्या में महिलाएं एकत्र होकर दुकान के बाहर धरने पर बैठ गईं और दुकान को तत्काल बंद कराने की मांग को लेकर जोरदार प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के दौरान महिलाओं का आरोप है कि सड़क के दूसरी ओर पहले से ही एक शराब की दुकान संचालित है। ऐसे में आबादी के भीतर दूसरी दुकान खोले जाने से क्षेत्र का माहौल खराब हो रहा है। उनका आरोप है कि शराबियों की आवाजाही बढ़ने से कॉलोनी की महिलाओं और युवतियों की सुरक्षा पर खतरा मंडरा रहा है। महिलाओं ने बताया कि शराब के नशे में लोग आए दिन अश्लील हरकतें करते हैं और राह चलती महिलाओं से अभद्रता करते हैं। दावा किया कि हाल ही में एक शराबी द्वारा एक व्यक्ति से 500 रुपये छीन...