ज्ञान विरासत के संरक्षण में सहरसा जिला में मिली दुर्लभ पांडुलिपि
सहरसा, मई 23 -- सहरसा, हमारे प्रतिनिधि।जिले के एकाढ़ ग्राम स्थित बाबू बंगला में संरक्षित प्राचीन हस्तलिखित पांडुलिपियाँ एवं दुर्लभ दस्तावेज अब राष्ट्रीय स्तर पर पहचान बनाने की ओर अग्रसर हैं। भारत सरकार के संस्कृति मंत्रालय द्वारा संचालित ज्ञान भारतम मिशन के अंतर्गत जिला कला एवं संस्कृति पदाधिकारी सहरसा स्नेहा झा एवं उनके सहयोगी नंद किशोर चौधरी ने एकाढ़ निवासी विमल कांत झा के आवास पर पहुंचकर उनके पिता ज्योतिर्विद पंडित विजय शंकर झा की हस्तलिखित ज्ञान - संपदा का अवलोकन किया। निरीक्षण के दौरान लगभग 400 से अधिक हस्तलिखित पत्र, पांडुलिपियाँ एवं सांस्कृतिक दस्तावेज प्राप्त हुए, जिन्हें देखकर विभागीय अधिकारी अत्यंत उत्साहित हुए। प्राचीन विद्वत् परंपरा का जीवंत दस्तावेज: जिला कला एवं संस्कृति पदाधिकारी स्नेहा झा ने बताया कि यह संग्रह केवल एक परिवार...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.