ज्ञान विज्ञान समिति के लोग एसआईआर में करें सहयोग:मुमताज
बोकारो, जुलाई 9 -- पेटरवार,प्रतिनिधि। बोकारो जिला ज्ञान विज्ञान समिति के जिलाध्यक्ष मुमताज अंसारी ने जिला, प्रखंड एवं पंचायत स्तर के सभी सक्रिय कार्यकर्ताओं को यह निर्देश दिया है कि अपने निकटवर्ती बुथ में बीएलओ को एसआईआर कार्य में पूर्ण सहयोग दें, ताकि एक भी योग्य मतदाताओं का नाम छुटे नहीं और गलत मतदाताओं का नाम जुटे नहीं। कहा कि एसआईआर का कार्य जोरशोर के साथ झारखंड राज्य में चलाया रहा है। बोकारो जिला में भी जिला प्रशासन द्वारा एसआईआर का कार्य जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त अजय नाथ झा के नेतृत्व में चलाया जा रहा है, इस कार्य में प्रत्येक बुथ पर एक-एक बीएलओ को नियुक्त किया गया है। साथ ही साथ विभिन्न राजनैतिक दल एक-एक बीएलए 2 नियुक्त किये है। बोकारो जिला में ज्ञान विज्ञान समिति का बड़ा संगठन है। उन्होंने ज्ञान विज्ञान समिति के पदाधिकार...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.