भभुआ, अप्रैल 15 -- समिति के सम्मेलन के लिए अबतक की गई तैयारी की समीक्षा की गई बिहार से सभी जिलों के अलावा विभिन्न राज्यों के प्रतिनिधि लेंगे भाग (युवा पेज) चांद, एक संवाददाता। ज्ञान विज्ञान समिति के राज्य सम्मेलन की तैयारी को लेकर मानव भारती हेरीटेज स्कूल में समीक्षा बैठक हुई। अध्यक्षता स्वागत समिति के अध्यक्ष विकास कुमार पांडेय व संचालन मीरा देवी ने किया। समिति के जिला सचिव बिरजू प्रसाद ने बताया कि 25 -26 अप्रैल को ज्ञान विज्ञान समिति का राज्य सम्मेलन मानव भारती हेरीटेज स्कूल चांद में होगा, जिसमें बिहार के विभिन्न जिलों से प्रतिभागी और देश के कुछ राज्यों से पर्यवेक्षक के रूप में कुल लगभग 200 प्रतिनिधि भाग लेंगे। दो दिवसीय सम्मेलन का उद्घाटन मंत्री मो. जमा खान करेंगे, जबकि मुख्य अतिथि सांसद मनोज कुमार और विशिष्ट अतिथि के रूप में भभुआ विधा...