भभुआ, मई 15 -- राज्य सम्मेलन की सफलता पर चर्चा कर कार्यकर्ताओं को किया सम्मानित चांद, एक संवाददाता। ज्ञान विज्ञान समिति की समीक्षा बैठक व कार्यकर्ता सम्मान समारोह चांद के मानव भारती हेरीटेज स्कूल चांद में शुक्रवार को आयोजित हुआ। अध्यक्षता प्रखंड अध्यक्ष विकास कुमार पांडेय एवं संचालन बिरजू प्रसाद ने किया। कार्यकर्ताओं ने कहा कि चांद में समिति का राज्य सम्मेलन सफल हुआ है। इसमें कुछ कमियां भी रहीं। भविष्य में अगर कोई कार्यक्रम हुआ तो उसको और बेहतर करने की कोशिश की जाएगी। विद्यालय के प्रशासक विवेक पांडेय, गोई पंचायत के मुखिया प्रतिनिधि दिनेश यादव, मोरवा कुतुनपुर के किसान रविशंकर सिंह ने कहा कि कार्यक्रम बहुत ही सराहनीय रहा, जहां प्रतिभागियों के आवश्यक सुविधाओं का ध्यान रखा गया। इन्होंने भविष्य में भी बेहतर सहयोग का विश्वास दिलाया। राज्य सम्मे...