ज्ञान विज्ञान समिति की बैठक में सामाजिक सरोकारों पर चर्चा
बोकारो, जून 15 -- कसमार, प्रतिनिधि। ज्ञान विज्ञान समिति, बोकारो के अंतर्गत कसमार प्रखंड कमेटी की बैठक रविवार को खैराचातर बाजार टांड़ में आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता प्रखंड अध्यक्ष रामचरण महतो ने की। इसमें समिति के उपाध्यक्ष असीम सरकार एवं प्रांतीय कोषाध्यक्ष सुरेंद्र प्रसाद ठाकुर ने मुख्य रूप से भाग लिया। यह भी पढ़ें- स्थानीय समस्याओं का निपटारा आपसी संवाद और सहयोग से करेंकिसानों की समस्याएं बैठक को संबोधित करते हुए असीम सरकार ने कहा कि किसानों की मेहनत के अनुरूप उन्हें उनकी उपज का लाभ नहीं मिल रहा है। खेती की बढ़ती लागत, संसाधनों की कमी और बाजार की असंतुलित व्यवस्था के कारण किसानों की आर्थिक स्थिति लगातार प्रभावित हो रही है। उन्होंने कहा कि किसान उत्पादन तो करते हैं, लेकिन उनकी उपज का वास्तविक लाभ बिचौलियों और बड़े व्यापारियों को मिल...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.