बागपत, फरवरी 16 -- रमाला। असारा गांव स्थित इंटरनेशनल एकेडमी ऑफ स्कालर्स तथा रहीमिया मॉडल स्कूल के संयुक्त तत्वावधान में विद्यालय परिसर में यंग माइंड्स एक्सपो 2026 ज्ञान विज्ञान मेला का आयोजित किया गया। कार्यक्रम का विषय जीवन के लिए सीख, विज्ञान, समाज और सतत विकास रखा गया। प्रदर्शनी का शुभारंभ एसडीएम बड़ौत भावना सिंह ने फीता काटकर किया। उन्होंने विद्यार्थियों को जिज्ञासु बने रहने और प्रयोगात्मक शिक्षा पर ध्यान देने की बात कही। कार्यक्रम में नर्सरी से कक्षा आठ तक के विद्यार्थियों ने विज्ञान माडल, गणित के तर्क प्रदर्शन, पर्यावरण संरक्षण से जुड़े प्रोजेक्ट, कला प्रदर्शनी और सामाजिक जागरूकता विषयक मॉडल प्रस्तुत किए। विद्यार्थियों ने अपने-अपने प्रोजेक्ट के बारे में जानकारी दी। अतिथियों ने प्रदर्शनी का अवलोकन किया। समापन पर प्रतिभागी विद्यार्थियों...