सोनभद्र, अप्रैल 14 -- अनपरा,संवाददाता। वैदिक मंत्रोच्चार एवं हवन पूजन के साथ मंगलवार को डीएवी पब्लिक स्कूल औड़ी का नया शैक्षणिक सत्र शुरू हुआ। अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस डीएवी पब्लिक स्कूल की इस शाखा में इसी के साथ प्रवेश प्रारंभ हुआ। मुख्य अतिथि दीपा शरण मैनेजर डीएवी पिस ओरी एवं प्रधानाचार्य सुनीता मिश्रा ने अपने सम्बोधन में कहा कि विद्यालय का उद्देश्य बच्चों को ज्ञान-विज्ञान की समझ और नैतिक संस्कार प्रदान करना है। इससे पूर्व बच्चों को तिलक लगाकर एवं पुस्तक वितरण करके किया गया। नए शैक्षणिक सत्र में बच्चों के प्रवेश प्रारंभ की प्रक्रिया प्रारंभ है, इसकी भी जानकारी भी दी। भारी संख्या में छात्र-छात्राएं और अभिभावक व स्थानीय लोग मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.