मधेपुरा, फरवरी 4 -- उदाकिशुनगंज एक प्रतिनिधि। उदाकिशुनगंज नगर परिषद क्षेत्र के वार्ड 10 फनहन गोठ बस्ती में मंगलवार से आठ दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा ज्ञान यज्ञ का शुभारंभ हुआ। यज्ञ में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लिया। कथा के पहले दिन भागवत महत्व, भक्त चरित्र, सुंदर भजन प्रसंग पर प्रकाश डाला गया। यूपी के श्रीराम वृंदावन धाम से पहुंचे कथावाचक पंडित आरती किशोरी ने कहा कि श्रीमदभागवत कथा का श्रवण से मनुष्य का जीवन सार्थक हो जाता है। उन्होंने कहा कि मनुष्य को वास्तविक जीवन का बोध होना चाहिए। जन्म लेने वाले मनुष्य अपने सद्कर्म को भूल जाते हैं। बाल्यावस्था से लेकर मृत्यु के क्षण तक क्षणिक सांसारिक गतिविधियों में ही लिप्त होकर लोग अमूल्य जीवन को नश्वर बना लेता है। श्रीमद्भागवत ऐसी कथा है, जो जीवन के उद्देश्य एवं दिशा को दर्शाती है। इसे सुनने म...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.