रांची, अप्रैल 10 -- नामकुम, संवाददाता। नामकुम में चल रहे सात दिवसीय राम कथा ज्ञान यज्ञ के चौथे दिन शुक्रवार को श्रीराम बारात निकाली गई। बारात कथा स्थल से खिजरी देवी मंडप होते हुए सदाबहार चौक, नामकुम बाजार के रास्ते पुनः कथा स्थल पहुंची। इस अवसर पर बारात में सैकड़ों महिला-पुरुष शामिल हुए। श्रद्धालु भक्ति गीतों और गाजे-बाजे के साथ रास्ते भर नाचते-गाते रहे। इसके बाद विधि-विधान के साथ विवाह कार्यक्रम संपन्न कराया गया और श्रद्धालुओं के बीच प्रसाद का वितरण किया गया। शाम में काशी से आई कथा वाचक मानस मयूरी शालिनी त्रिपाठी ने राम जन्मोत्सव और सीता स्वयंवर का भावपूर्ण वर्णन किया। कथा के दौरान उन्होंने बताया कि ऋषि विश्वामित्र, तारकासुर के आतंक से मुक्ति दिलाने के लिए श्रीराम और लक्ष्मण को अपने साथ वन ले गए। इसी क्रम में सीता स्वयंवर में श्रीराम ने ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.