किशनगंज, अप्रैल 9 -- ठाकुरगंज, निज संवाददाता। भारत सरकार की महत्वाकांक्षी ज्ञान भारतम योजना के तहत गुरुवार को ठाकुरगंज में जागरूकता अभियान चलाया गया। प्रखंड विकास पदाधिकारी अहमर अब्दाली के नेतृत्व में नगर के ऐतिहासिक हर-गौरी मंदिर परिसर में एक विशेष बैठक आयोजित की गई, जिसमें स्थानीय नागरिकों और गणमान्य लोगों की सक्रिय भागीदारी रही। बैठक में बीडीओ श्री अब्दाली ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की इस योजना का मुख्य उद्देश्य देश की प्राचीन धरोहर, ऐतिहासिक स्थलों, परंपराओं और सांस्कृतिक विरासत को डिजिटल माध्यम से संरक्षित करना है। इसके तहत आम नागरिकों को भी जोड़ा जा रहा है, ताकि वे अपने आसपास के पुराने मंदिर, भवन, दस्तावेज, परंपराएं और लोककथाओं की जानकारी ऐप के माध्यम से साझा कर सकें।उन्होंने कहा कि ज्ञान भारतम केवल एक योजना नहीं, बल्कि दे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.