सहारनपुर, अप्रैल 30 -- सहारनपुर, संवाददाता। प्राचीन ग्रंथों का डिजिटलीकरण एवं संरक्षण को ज्ञान भारतम् मिशन शुरू होगा। कमिश्नर डाॅ रूपेश कुमार ने बताया कि इतिहास, विज्ञान, साहित्य, दर्शन, अध्यात्म आदि की प्राचीन ज्ञान परम्परा पर कागज, ताड़पत्र, कपड़ा, चर्म, धातु की प्लेट आदि पर लिखे गये न्यूनतम 75 वर्ष प्राचीन ग्रन्थों के डिजिटलीकरण एवं संरक्षण हेतु संस्कृति मंत्रालय भारत सरकार द्वारा ज्ञान भारतम् मिशन प्रारम्भ किया गया है। उन्होने कहा कि पाण्डुलिपियां अतीत और वर्तमान के मध्य एक सेतु है, जिनमें लिखा हर अक्षर भारत की ज्ञान परम्परा को संजोए हुए है। कमिश्नर ने मंडल के तीनों जनपदों के डीएम को निर्देश दिए कि ज्ञान भारतम् मिशन के सम्यक एवं प्रभावी क्रियान्वयन हेतु मिशन के अन्तर्गत संचालित राष्ट्रीय पाण्डुलिपि सर्वेक्षण हेतु नगरीय क्षेत्रों में वार...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.