ज्ञान भारतम् मिशन के प्रभावी क्रियान्वयन को लेकर जिला स्तरीय तैयारी प्रारंभ
गोड्डा, जून 2 -- गोडडा प्रतिनिधि । संस्कृति मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा देश की ज्ञान परंपरा, सांस्कृतिक धरोहर, पांडुलिपियों तथा ऐतिहासिक अभिलेखों के संरक्षण एवं संवर्धन के उद्देश्य से ज्ञान भारतम् मिशन कार्यक्रम संचालित किया जा रहा है। इस मिशन का उद्देश्य भारत की समृद्ध बौद्धिक, सांस्कृतिक एवं ऐतिहासिक विरासत को संरक्षित करते हुए उसे आधुनिक तकनीक के माध्यम से व्यापक जनसमुदाय तक पहुंचाना है इसी क्रम में जिले में ज्ञान भारतम् मिशन के अंतर्गत विभिन्न गतिविधियों के प्रभावी एवं सुचारू क्रियान्वयन की दिशा में आवश्यक तैयारियां प्रारंभ कर दी गई हैं। मिशन के तहत जिले में उपलब्ध पांडुलिपियों, ऐतिहासिक दस्तावेजों, सांस्कृतिक धरोहरों तथा अन्य महत्वपूर्ण ज्ञान संसाधनों का सर्वेक्षण एवं सूचीकरण किया जाएगा, ताकि उनकी पहचान एवं अभिलेखीकरण सुनिश्चित हो सक...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.