मुजफ्फर नगर, मई 1 -- मुख्य विकास अधिकारी कंडारकर कमलकिशोर देशभूषण की अध्यक्षता में गुरुवार को विकास भवन में ज्ञान भारतम् मिशन के सफल क्रियान्वयन हेतु जिला स्तरीय बैठक हुई। इस मिशन का मुख्य उद्देश्य भारत की प्राचीन बौद्धिक विरासत और दुर्लभ पांडुलिपियों का संरक्षण व डिजिटलीकरण करना है। बैठक में सीडीओ ने बताया कि यह भारत सरकार की एक महत्वाकांक्षी पहल है, जिसके तहत देशभर में बिखरी हुई ज्ञान परंपरा से जुड़ी पांडुलिपियों, दुर्लभ ग्रंथों, ताड़पत्रों और भोजपत्रों का वैज्ञानिक संरक्षण किया जाएगा। उत्तर प्रदेश इस अभियान में अग्रणी भूमिका निभा रहा है। इन दस्तावेजों को डिजिटाइज कर ज्ञान भारतम् पोर्टल के माध्यम से शोधार्थियों और आम नागरिकों के लिए सुलभ बनाया जाएगा।बैठक का संचालन करते हुए राजकीय जिला पुस्तकालय के अध्यक्ष डा. रणवीर सिंह ने कहा कि सरकारी व...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.