पटना, जून 14 -- खान सर कोचिंग सेंटर विवाद मामले में आरोपी पटना के चर्चित ज्ञान बिंदु जी.एस. एकेडमी के निदेशक रौशन आनंद के भाई की अचानक में मौत हो गई है। यह मौत नेपाल में हुई है। कुछ मीडिया रिपोर्ट में कहा जा रहा है कि नेपाल के एक होटल में रौशन आनंद के भाई प्रिंस यादव ठहरे हुए थे। लेकिन रविवार की सुबह अचानक प्रिंस यादव की मौत की बात सामने आई है। प्रिंस यादव की ब्रेन हेमरेज से मौत की बात सामने आ रही है। यह भी कहा जा रहा है कि खान सर के कोचिंग सेंटर से जुड़े विवाद में प्रिंस यादव भी आरोपी थे। कहा जा रहा है कि रौशन आनंद सर के भाई की मौत के बाद उनके साथ होटल में मौजूद सभी युवकों को पुलिस ने हिरासत में लिया है। पुलिस हिरासत में लिए गए युवकों से पूछताछ कर रही है। कहा जा रहा है कि नेपाल पुलिस इस मामले की गहनता से छानबीन कर रही है। प्रिंस यादव की ...