पटना, जून 15 -- Raushan Anand Bail News: बिहार के चर्चित कोचिंग विवाद और फायरिंग मामले में जेल में बंद ज्ञान बिन्दु कोचिंग के संचालक रौशन आनंद को अदालत से नियमित जमानत मिल गई है। पटना के अतिरिक्त जिला जज (ADJ 33) की अदालत ने उनकी जमानत याचिका पर गहन सुनवाई करते हुए नियमित जमानत मंजूर कर ली है। बता दें कि रौशन आनंद को खान ग्लोबल स्टडीज से जुड़े विवाद और हमले के मामले में गिरफ्तार कर पटना की बेउर जेल भेजा गया था, जहां से अब वह पूरे 12 दिनों के बाद बाहर आ रहे हैं। अदालत से पहले रौशन आनंद की जमानत याचिका खारिज हो चुकी थी। लेकिन अब उन्हें बड़ी राहत मिली है। इससे पहले मीडिया से बातचीत में रौशन आनंद सर के वकील ने भरोसा जताया था कि उनके क्लाइंट को बेल जरुर मिल जाएगी। वकील ने दावा किया था कि खान सर ने शातिर दिमाग लगाकर रौशन आनंद सर को फंसाया है।अद...