ज्ञान प्रताप सदर, नमन सहजनवा के नए एसडीएम
गोरखपुर, जुलाई 16 -- गोरखपुर। बड़े स्तर पर प्रशासनिक अधिकारियों के तबादले के बाद गोरखपुर में कार्य बंटवारा कर दिया गया है। डीएम दीपक मीणा ने अन्य जनपदों से आए अधिकारियों को उनकी कार्यकुशलता और अनुभव के अनुरूप नई तैनाती दी है। इस क्रम में सदर तहसीलदार व डिप्टी कलेक्टर ज्ञान प्रताप सिंह को सदर का एसडीएम बना दिया गया है। नए तैनाती आदेश के तहत नमन मेहता को सहजनवा, मनीष कुमार को गोला, मलखान सिंह को बांसगांव एसडीएम की जिम्मेदारी दी गई है। बुधवार को आनंद कटारिया को खजनी और रवि कुमार सिंह को चौरी-चौरा का एसडीएम नियुक्त किया था।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.