पिथौरागढ़, जनवरी 28 -- पिथौरागढ़। नगर के ज्ञान प्रकाश संस्कृत पुस्तकालय में मानव वन्य जीव संघर्ष विषय पर मासिक गोष्ठी का आयोजन हुआ। बुधवार को आयोजित गोष्ठी की अध्यक्षता आशा सौन ने की। इस दौरान डॉ. प्रमोद कुमार श्रोत्रिय ने कहा कि प्राचीन काल से राजा महाराजाओं ने वीरता का प्रदर्शन करने के लिए साहसिक खेल के तौर पर वन्य जीवों का शिकार प्रारम्भ किया। जिसे भारत में ब्रिटिश शासन काल में अंग्रेज अफसरों ने भी जारी रखा। संचालन काजल नेगी ने किया। इस दौरान गोष्ठी में डॉ. पीताम्बर अवस्थी, डॉ.आनन्दी जोशी, डॉ. प्रमोद कुमार श्रोत्रिय, मंजुला अवस्थी, जयमाला देवलाल, लक्ष्मी आर्या, अनीता जोशी, डॉ. नीरज चंद्र जोशी, उमा पाटनी अवनि, अनीता जोशी, नवीन विश्वकर्मा, तनुज भट्ट ने एक से बढ़कर एक कविताएं सुनाई।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्व...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.