पलामू, जुलाई 13 -- मेदिनीनगर, प्रतिनिधि। विमला पांडेय मेमोरियल ज्ञान निकेतन स्कूल में प्रथम पीरियॉडिक टेस्ट के उपरांत शिक्षक-अभिभावक गोष्ठी का आयोजन किया गया तथा संवाद के बाद अभिभावकों को उनके बच्चों की प्रगति की जानकारी दी गई। कार्यक्रम की शुरुआत गुरु वंदना तथा स्वागत नृत्य के साथ हुई। विद्यालय की छात्राओं ने नृत्य प्रस्तुत किया। प्राचार्य मनोहर पांडेय ने अभिभावकों का औपचारिक स्वागत करते हुए विद्यालय की उपलब्धियों की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि बच्चों के सम्यक विकास में शिक्षकों तथा उनके माता-पिता की बराबर की भागीदारी आवश्यक है। वरिष्ठ शिक्षक राम प्रवेश पंडित को उनकी रचना वाणी वंदना के लिए हिंदी प्रचारिणी सभा से हिंदी रत्न सम्मान मिलने पर शॉल भेंट कर सम्मानित किया गया। यह सम्मान उन्हें स्कूल के अध्यक्ष बलिराम शर्मा ने प्रदान किया। स्कूल ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.