पलामू, मार्च 29 -- विश्रामपुर। रेहला शहर में उमेश सिंह एजुकेशनल वेलफेयर ट्रस्ट की ओर से संचालित ज्ञान निकेतन पब्लिक स्कूल, बेलचम्पा में अभिभावक शिक्षक संगोष्ठी एवं वार्षिक परीक्षा परिणाम का आयोजन किया गया। संगोष्ठी के बाद वर्ग नर्सरी से सातवीं तक का परीक्षाफल जारी किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत मुख्य अतिथि विद्यालय के संस्थापक उमेश सिंह ने परंपरागत रूप से विद्यालय की ओर से गोद ली हुई बच्चियों को पाठ्य सामग्री वितरण से किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता विद्यालय के निदेशक अमित कुमार सिंह एवं संचालन वरिष्ठ शिक्षिका खुशबू पांडेय ने किया। अभिभावक शिक्षक संगोष्ठी में विस्तार से बच्चों के चहुमुखी विकास, विद्यालय प्रबंधन की ओर से निर्धारित शुल्क, नियम एवं समय समय पर विद्यालय द्वारा दिया गया दिशा निर्देशन के पालन पर अभिभावकों ने अपनी सहमति प्रदान की। नए...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.