गुमला, जून 14 -- विशुनपुर। विकास भारती विशुनपुर द्वारा संचालित ज्ञान निकेतन स्कूल में रविवार को विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में गुड़गांव स्थित बॉक्सर्ट इंडिया के सहयोग से स्कूल में अध्ययनरत गरीब, अनाथ व असहाय बच्चों के बीच पैंट-शर्ट तथा जूते-मोजे का वितरण किया गया। मौके पर कुल 320 विद्यार्थियों 150 छात्राओं और 170 छात्रोंको दो-दो सेट पैंट-शर्ट और जूते-मोजे प्रदान किए गए। मौके पर विकास भारती के संयुक्त सचिव महेंद्र भगत ने कहा कि वंचित बच्चों को इस प्रकार की सहायता उनके सर्वांगीण विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है।उन्होंने सहयोग के लिए संस्था के प्रति आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम में गैर विभागीय प्रशिक्षण पंकज सिंह, प्राचार्या कुमकुम मैत्रा सहित शिक्षक-शिक्षिकाएं एवं अन्य लोग उपस्थित थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से ...