चाईबासा, अप्रैल 8 -- चाईबासा। उद्योगपति पदम कुमार जैन द्वारा प्रायोजित 15वीं ज्ञान चंद जैन अंतर स्कूल क्रिकेट प्रतियोगिता 19 अप्रैल से प्रारंभ होने जा रहा है। पश्चिमी सिंहभूम जिला क्रिकेट संघ द्वारा आयोजित इस प्रतियोगिता में पश्चिमी सिंहभूम जिला के स्कूलों के बच्चों को अपनी क्रिकेट प्रतिभा दिखाने का अवसर मिलेगा। ग्रुप लीग कम नाक आउट आधार पर आयोजित होनेवाले इस प्रतियोगिता के सभी मैच 20-20 ओवरों के होंगे। बिरसा मुंडा क्रिकेट स्टेडियम मैदान पर खेले जाने वाले इस प्रतियोगिता में प्रतिदिन दो मैच खेले जाएंगे। प्रथम मैच सुबह 7 बजे तथा दूसरा मैच दोपहर दो बजे से खेला जाएगा। इस प्रतियोगिता में भाग लेने की अंतिम तिथि 15 अप्रैल निर्धारित की गई है। इच्छुक स्कूल जिला क्रिकेट संघ के कार्यालय में संपर्क कर आवश्यक जानकारी हासिल कर सकते हैं।
हिंदी हिन्दुस्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.