बांका, अप्रैल 15 -- चान्दन (बांका), निज प्रतिनिधि। प्रखंड क्षेत्र सहित शेखपुरा टांड़, सुईया स्थित सरस्वती शिशु मंदिर एवं आनंदपुर थाना क्षेत्र के ज्ञान भवन करवामारन में भारत रत्न डॉ. भीमराव अम्बेडकर की जयंती समानता एवं ज्ञान दिवस के रूप में धूमधाम से मनाई गई। कार्यक्रम का आयोजन दलित मुक्ति मिशन के नेतृत्व में किया गया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए संस्था प्रमुख महेंद्र कुमार रौशन ने कहा कि बाबा साहब केवल एक महान विधिवेत्ता ही नहीं, बल्कि सामाजिक न्याय और ज्ञान के सशक्त प्रतीक थे। उन्होंने बताया कि 14 अप्रैल 1891 को मध्य प्रदेश के महू में जन्मे बाबा साहब ने कठिन परिस्थितियों, आर्थिक अभाव और सामाजिक उत्पीड़न के बावजूद उच्च शिक्षा प्राप्त कर विश्व में अपनी पहचान बनाई। यह भी पढ़ें- फाइल दो उन्होंने कोलंबिया एवं लंदन से उच्च डिग्रियां अर्जित क...