बोकारो, अगस्त 13 -- डीपीएस बोकारो में गुरूवार को आर्यभट्ट गणित प्रतियोगिता के पुरस्कार वितरण समारोह का आयोजन किया गया। समारोह के मुख्य अतिथि बीएसएल के निदेशक प्रभारी प्रियरंजन ने कहा भारत आविष्कारकों की धरती रही है,जहां आर्यभट्ट जैसे महान गणितज्ञ व ज्योतिषविद हुए हैं। प्राचीन ज्योतिष व गणित विज्ञान आज की तुलना में काफी आगे था। उस दौर में आज की तरह मोबाइल, गूगल जैसी कोई सहायक तकनीक या सुविधा नहीं थी, फिर भी हमारे हमारे पुरोधा सोचते थे, खोज करते थे और लिखते थे। उनमें युवा ही सबसे अधिक थे। आज के विद्यार्थियों में भी उन्हीं की तरह वास्तविक ज्ञान के प्रति भूख जरूरी है। बच्चे अपनी क्षमता को पहचानें और उसे निखारकर आर्यभट्ट की तरह बनें। यह भी पढ़ें- हिंदुस्तान ओलंपियाड में जीजीपीएस बोकारो के विद्यार्थियों का शानदार प्रदर्शन पुरस्कार वितरण सम्मान ...