उरई, अप्रैल 12 -- कुठौंद। संवाददाता शिक्षा के क्षेत्र में नवाचार और अनुभवात्मक सीख को बढ़ावा देने के उद्देश्य से पीएम श्री कंपोजिट उच्च प्राथमिक विद्यालय, टिकरी मुस्तकिल के छात्र-छात्राओं ने युगमन कार्यक्रम के अंतर्गत जनपद औरैया स्थित प्रतिष्ठित बीबीएस स्मृति विद्या पीठ का शैक्षणिक भ्रमण किया। यह यात्रा बच्चों के लिए ज्ञानवर्धक और प्रेरणादायक साबित हुई।शैक्षणिक भ्रमण के दौरान बच्चों ने विद्यालय की आधुनिक विज्ञान प्रयोगशाला, समृद्ध पुस्तकालय और स्मार्ट कक्षाओं का अवलोकन किया। यहां उन्हें नई तकनीकों के माध्यम से पढ़ाई की प्रक्रिया को समझने का अवसर मिला। इसके साथ ही बच्चों ने कक्षाओं में संचालित शिक्षण कार्य को नजदीक से देखा और खेल-कूद गतिविधियों में भी बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।विद्यालय के बच्चों ने अपने अनुशासन, जिज्ञासा और सीखने की उत्सुकता स...