सराईकेला, जनवरी 23 -- सरायकेला । आज पूरे सरायकेला-खरसांवा जिले के स्थानीय क्षेत्रों में विद्या की देवी मां सरस्वती की पूजा और बसंत पंचमी का पर्व धूमधाम से मनाया गया। सुबह से ही विभिन्न स्कूलों, कोचिंग संस्थानों और पूजा पंडालों में भक्तों, विशेषकर छात्र-छात्राओं की भारी भीड़ देखी गई। ज्ञान, कला और संगीत की देवी के स्वागत के लिए बच्चों में खासा उत्साह और उमंग का माहौल रहा। जगह-जगह पंडाल बनाकर मां सरस्वती की पूजा अर्चना की जा रही है । इसमें हंसाहुड़ी, कोर्ट मोर्ड, बस स्टैंड, कवि टोला, गेस्ट हाउस सहित दर्जनो जगहों पर पंडाल निर्माण कर माँ सरस्वती की मृति स्थापित कर विधि विधान से पूजा अर्चना की जा रही है । बसंत ऋतु के आगमन पर अधिकांश बच्चे और श्रद्धालु पीले वस्त्र धारण किए नजर आए। शिक्षण संस्थानों को पीले फूलों और रंगोली से सजाया गया था।
हिंदी ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.