ज्ञान की खोज से विद्यार्थी कर सकेगा सिद्धार्थ से गौतम बुद्ध की यात्रा
सिद्धार्थ, अगस्त 18 -- सिद्धार्थनगर, हिटी। सिद्धार्थ विश्वविद्यालय कपिलवस्तु में नवप्रवेशित छात्र-छात्राओं के लिए दीक्षारम्भ कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि ग्रुप ऑफ जयपुरिया स्कूल्स के निदेशक अनिल कुमार जजोडिया ने विद्यार्थियों को ज्ञान की खोज, कौशल विकास, सकारात्मक सोच और निरंतर आत्मविकास का मंत्र दिया। उन्होंने कहा कि सिद्धार्थ विश्वविद्यालय का नाम ही विद्यार्थियों को प्रश्न करने और उनके उत्तर खोजने की प्रेरणा देता है। जिस प्रकार सिद्धार्थ ने जीवन के मूल प्रश्नों के समाधान की खोज करते हुए गौतम बुद्ध के रूप में विश्व को ज्ञान और मानवता का संदेश दिया, उसी प्रकार विद्यार्थियों में भी जिज्ञासा और सीखने की प्रवृत्ति विकसित होनी चाहिए।अनिल कुमार जजोडिया ने कहा कि ज्ञान स्वत: प्राप्त नहीं होता, इसके लिए श्रम, साधना औ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.