उन्नाव, जुलाई 9 -- सुमेरपुर। तहसील बीघापुर क्षेत्र के तनगापुर स्थित श्री चंद्रिका देवी इंटर कॉलेज में आयोजित गुरू वंदन एवं पूजन कार्यक्रम में करौली शंकर महादेव शामिल हुआ। उन्होंने कहा बड़ी समस्या पूरे विश्व में शिक्षा की है। विद्या ददाति विनयम को लोग भूल गये है। किताब रटने व डिग्री हासिल करने वालों को विद्वान समझ लिया गया है। किताबें ज्ञान की ओर इंगित करती है ज्ञान नहीं देती। उन्होंने कहा कि ज्ञान अनुभव से ही आता है। इस दौरान मुन्ना सिंह, पुष्पेन्द्र सिंह, हरिओम सिंह, अखिलेश बैरागी, केके सिंह आदि रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...