बगहा, मार्च 24 -- बेतिया, हमारे संवाददाता। चैत्र नवरात्रि के पांचवे दिन माता के स्कंद स्वरूप की विशेष पूजा अर्चना की गई। माता को पीले रंग का वस्त्र पहनकर सुसज्जित किया गया। इस दौरान माता के ज्ञान देने वाली और पुत्र रत्न का आशीर्वाद देने वाले स्वरूप की पूजा की गई। नगर के सभी दुर्गा मंदिरों में दुर्गा सप्तशती के बोल गूंजते रहे। सुबह से ही महिलाएं आसपास के मंदिरों में पहुंचकर पूजा अर्चना करती देखी गई। माता को चढ़ाने के लिए लाल चुनरी सहित प्रसाद के लिए कई प्रकार की सामग्रियों की जमकर खरीदारी की गई। मंदिर के बाहर तरह-तरह के प्रसाद, नारियल और चुनरी की बक्रिी के लिए स्टॉल लगाया गया है। माता को प्रिय अड़हुल फूल चढ़ाने के लिए भक्तों ने खरीदारी की। इधर नगर के तीन लालटेन चौक स्थित माता दुर्गा मंदिर परिसर को नवरात्र के पांचवे दिन भी आकर्षक तरीके से सजाय...