ज्ञान का पिटारा किट से स्कूलों में पढ़ाई होगी रोचक
कौशाम्बी, अगस्त 7 -- परिषदीय विद्यालयों में बच्चों को गतिविधि आधारित और आनंददायक शिक्षा उपलब्ध कराने के उद्देश्य से एजुकेट गर्ल्स संस्था के ज्ञान का पिटारा किट वाहन को शुक्रवार को बीएसए कार्यालय से रवाना हुई। जानकारी के अनुसार, यह किट चयनित विद्यालयों तक पहुंचाई जाएगी, जिससे बच्चों में सीखने की रुचि और रचनात्मकता बढ़ाई जा सके। कार्यक्रम बीएसए डॉ. कमलेंद्र कुमार कुशवाहा की मौजूदगी हुआ। सहायक वित्त एवं लेखाधिकारी आशीष कुमार, जिला समन्वयक योगेश तिवारी, धर्मनाथ सहित अन्य अधिकारियों ने वाहन को रवाना किया। जिला कार्यक्रम अधिकारी अवनीश कुमार यादव ने कहा कि गतिविधि आधारित शिक्षण से बच्चों की कल्पनाशक्ति, तार्किक क्षमता और समस्या समाधान कौशल का विकास होगा। यह भी पढ़ें- Bahraich News: ज्ञान का पिटारा कार्यक्रम के दौरान बच्चों को किया गया जागरूक किट...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.