फर्रुखाबाद कन्नौज, फरवरी 28 -- फर्रुखाबाद। राष्ट्रीय विज्ञान दिवस के अवसर पर जिला विज्ञान क्लब एवं मेजर एसडी सिंह विश्वविद्यालय के संयुक्त तत्वावधान में विश्वविद्यालय परिसर में वैज्ञानिक मॉडलों की भव्य प्रदर्शनी, वाद-विवाद प्रतियोगिता तथा निबंध लेखन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। विद्यार्थियों ने एक से बढ़कर एक अभिनव एवं उपयोगी मॉडलों का प्रदर्शन कर उपस्थित जनसमूह को आश्चर्यचकित कर दिया। विज्ञान क्लब की जिला समन्वयक दीपिका राजपूत मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहीं। कुलाधिपति डॉ. अनार सिंह ने कहा कि विश्वविद्यालय विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास हेतु निरंतर प्रयासरत है। शिक्षा का उद्देश्य केवल पाठ्य ज्ञान तक सीमित नहीं होना चाहिए, बल्कि विद्यार्थियों में वैज्ञानिक सोच, नवाचार की भावना और सामाजिक जिम्मेदारी का विकास भी आवश्यक है। चेयरपर्सन ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.