ज्ञान और वैराग्य को सुदृढ़ करने वाला दिव्य शास्त्र है भागवत
मेरठ, मई 19 -- शास्त्रीनगर नई सड़क स्थित भोलेश्वर मंदिर में सोमवार को पुरुषोत्तम मास के अवसर पर श्रीमद्भागवत महापुराण कथा का शुभारंभ हुआ। कथावाचक पंडित रामप्रकाश शास्त्री ने भागवत कथा का महत्व बताया। कहा कि भगवान का वाङ्मय स्वरूप ही भागवत है, जिसका श्रवण मात्र कलयुग में मानव को समस्त बंधनों से मुक्ति प्रदान करता है। कथा से पहले श्रद्धालुओं ने धूमधाम से कलश यात्रा निकाली। 101 महिलाओं ने पीले वस्त्र धारण कर भक्ति संगीत पर नृत्य करते हुए भोलेश्वर मंदिर तक यात्रा निकाली। यात्रा में कशल लेकर चल रही महिलाओं पर पुष्प वर्षा कर उनका स्वागत किया। मंदिर पहुंचने पर पंडित उमेश भट्ट द्वारा विधि विधान से नवग्रह पूजन संपन्न कराया। यह भी पढ़ें- कलश यात्रा के साथ श्रीमद्भागवत कथा का शुभारंभ, भक्ति रस में डूबे श्रद्धालु यजमान अशोक गोयल, राधा गोयल, राजेंद्र ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.