मुजफ्फरपुर, जनवरी 7 -- मुजफ्फरपुर, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। ज्ञान और वैराग्य को जीवन में स्थान नहीं दिया तो भक्ति की बातें करना व्यर्थ है। ये बातें बुधवार को श्री दुर्गा स्थान मंदिर गोला रोड में आयोजित श्रीमद् भागवत कथा के प्रथम दिन बुधवार को कथा व्यास बाल संत पीयूष गिरि ने कहीं। उन्होंने कहा कि विरले ही किसी को भगवत कृपा से मनुष्य शरीर और सत्संग प्राप्त होता है। बावजूद अविवेकी मनुष्य संसार के भोगों में अपना पूरा जीवन व्यतीत कर देता है। उन्होंने भगवान कृष्ण के वृंदावन प्रसंग को विस्तार से बताया। इस बीच कथा के दौरान संगीतमय प्रवचन पर उपस्थित श्रद्धालु झूमते रहे। इससे पूर्व मंदिर कमेटी के सचिव सुबोध कुमार ने कथावाचक को सम्मानित किया और कथा का शुभारंभ कराया। सचिव ने बताया कि कथा 14 जनवरी तक चलेगी। कथा का सयम दोपहर तीन बजे से शाम छह बजे तक रखा ...