ज्ञान और कृतज्ञता का पर्व आज, शुभ योग में होगी गुरु पूजा
धनबाद, जुलाई 29 -- भारतीय संस्कृति में गुरु को भगवान से भी श्रेष्ठ स्थान दिया गया है। गुरु के प्रति श्रद्धा, सम्मान और कृतज्ञता व्यक्त करने का पावन पर्व गुरु पूर्णिमा (आषाढ़ी पूर्णिमा) बुधवार को श्रद्धापूर्वक मनाया जाएगा। उदयातिथि के अनुसार इसी दिन गुरु पूजन और विभिन्न धार्मिक अनुष्ठान संपन्न होंगे। मंदिरों, आश्रमों में विशेष कार्यक्रमों की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। पंचांग के अनुसार आषाढ़ पूर्णिमा मंगलवार को शाम 6:18 बजे ही प्रवेश कर गया। बुधवार को रात 8:05 बजे समाप्त होगी। गुरु पूर्णिमा का शुभ पूजन मुहूर्त प्रातः 5:41 बजे से सुबह 9:47 बजे तक रहेगा। इस दौरान गुरु, महर्षि वेदव्यास तथा अपने आराध्य देव की पूजा-अर्चना करना विशेष फलदायी माना गया है。 यह भी पढ़ें- गुरु पूर्णिमा आज, श्रद्धालु करेंगे गुरु की पूजा, मिलेगी गुरु कृपागुरु पूर्णिमा ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.