पीलीभीत, अप्रैल 9 -- पीलीभीत। ज्ञान इंटरनेशनल स्कूल के स्थापना दिवस पर बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश किए। कार्यक्रम का शुभारंभ छेवी पातशाही गुरुद्वारा के ज्ञानी बलिहार सिंह एवं ज्ञानी बलजीत सिंह ने आनंद साहिब की पांच पौड़ियों के पाठ एवं अरदास के साथ हुआ। विद्यालय के संस्थापक राजेंद्र सिंह छाबड़ा, कैलाश रानी छाबड़ा, प्रबंधक देवेंद्र सिंह छाबड़ा, प्रधानाचार्य पूजा छाबड़ा, उप प्रधानाचार्य आरीज़ अल्वी एवं समस्त शिक्षक-शिक्षिकाओं ने संयुक्त रूप से भगवान गणेश की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्वलित किया। विद्यार्थियों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर मन मोह लिया। अग्रिम एवं वरुण द्वारा प्रस्तुत कविता तथा कक्षा 11 की छात्रा आयरा अल्वी की काव्य प्रस्तुति ने दर्शकों को भावविभोर कर दिया। कार्यक्रम का संचालन छात्राओं आराध्या एवं अनाया ने किया।

हिं...