रुद्रपुर, मार्च 13 -- खटीमा, संवाददाता। उपनेता प्रतिपक्ष एवं विधायक भुवन चंद्र कापड़ी ने खटीमा स्थित ज्ञानोदय बुद्धविहार आंबेडकर मिशन के कायाकल्प और सौंदर्यीकरण के लिए दो लाख रुपये देने की घोषणा की है।। इसी क्रम में बुद्धविहार प्रांगण में संविधान निर्माता डॉ. भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा के ऊपर भव्य छत निर्माण का कार्य विधिवत प्रारंभ हो गया है। डॉ. बीआर आंबेडकर पेबैक टू सोसाइटी खटीमा की टीम ने डॉ. उत्तम कुमार के नेतृत्व में विधायक भुवन चंद्र कापड़ी से मुलाकात की थी। सोसाइटी ने विधायक को ज्ञापन सौंपकर बुद्धबिहार के सौंदर्यीकरण और प्रतिमा स्थल पर छत निर्माण के लिए धनराशि स्वीकृत करने का आग्रह किया था। विधायक ने तत्काल संज्ञान लिया और दो लाख रुपये विधायक निधि से देने की घोषणा के साथ कार्य शुरू करने के निर्देश दिए। कार्य प्रारंभ होने पर संस्था क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.