आरा, फरवरी 16 -- बड़हरा, संवाद सूत्र। गजियापुर बस स्टैंड स्थित ज्ञानोदय पब्लिक स्कूल में वार्षिकोत्सव समारोह हर्षोल्लास के साथ आयोजित किया गया। रंग-बिरंगे गुब्बारों और आकर्षक सजावट से सजे प्रांगण में बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों की मनमोहक प्रस्तुति देकर उपस्थित अभिभावकों और अतिथियों का मन मोह लिया। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्ज्वलन के साथ किया गया। इसके बाद नर्सरी से लेकर आठवीं कक्षा तक के छात्र-छात्राओं ने स्वागत गीत, समूह नृत्य, देशभक्ति गीत, नाटक एवं कविताओं की प्रस्तुति दी। निदेशक आर.के.एस. ने संबोधित किया। मेधावी छात्रों को सम्मानित भी किया गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.