कोडरमा, अप्रैल 19 -- ज्ञानोदय विद्यालय के छात्रों ने एक बार फिर उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए सैनिक स्कूल परीक्षाओं और वनस्थली विद्यापीठ प्रवेश में शानदार सफलता प्राप्त की है। ज्ञानोदय ने इस बार भी झारखंड और बिहार को राज्य टॉपर दिए हैं, साथ ही 50 से अधिक छात्रों का चयन हुआ है। कक्षा 6 के यश राज ने 292/300 अंक प्राप्त कर झारखंड राज्य में प्रथम स्थान हासिल किया है, जबकि कक्षा 9 के निवाश ने 380/400 अंकों के साथ बिहार राज्य में पहला स्थान प्राप्त किया है। वहीं कक्षा 9 की अंजलि कुमारी ने बिहार में लड़कियों की श्रेणी में पांचवां स्थान प्राप्त किया है। इसके अतिरिक्त, कई छात्रों ने इन परीक्षाओं में 90 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त किए हैं। वहीं बनस्थली विद्यापीठ में भी ज्ञानोदय की छात्राओं ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया है। कक्षा 9 में आवेदन करने वाली सभी ...