पटना, अक्टूबर 9 -- बिहार एमएलसी चुनाव को लेकर कांग्रेस पार्टी और राजद के बीच टकराव का असर सीईसी ज्ञानेश कुमार के खिलाफ चल रहे आन्दोलन पर भी दिखने लगा है। पटना में गुरुवार को इंडिया गठबंधन के 'ज्ञानेश हटाओ लोकतंत्र बचाओ' लोकभवन मार्च के दौरान मुख्य विपक्षी दल राजद ने बिहार प्रदेश कांग्रेस को खूब छकाया। मार्च के निर्धारित समय से कांग्रेसी प्रदेश अध्यक्ष राजेश राम के नेतृत्व में शहीद स्मारक पहुंचे, लेकिन उससे आधा घंटा पहले ही तेजस्वी यादव के नेतृत्व में विपक्षी मोर्चा मार्च निकाल चुका था। विपक्ष का शिष्टमंडल लोकभवन भी कूच कर गया। सबसे बड़ी बात यह कि जो छह सूत्री मांग पत्र राज्यपाल को विपक्ष ने सौंपा उसमें कांग्रेस अध्यक्ष राजेश राम का हस्ताक्षर भी नहीं हुआ। इस पूरे प्रदर्शन में प्रदेश कांग्रेस अलग-थलग दिखी। हालांकि, कांग्रेस नेता और पूर्व वि...