नई दिल्ली, अक्टूबर 10 -- मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार और चुनाव आयोग के खिलाफ कॉकरोच जनता पार्टी के प्रदर्शन ने कांग्रेस ने भले ही फिजिकल दूरी बना रखी हो लेकिन पार्टी अपने बयानों से सीजेपी के साथ दिखाई दे रही है। लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने सोशल मीडिया प्लैटफॉर्म एक्स पर लिखा, ज्ञानेश कुमार जाएंगे। यह सरकार जाएगी। फिर शुरू होगी लोकतंत्र की मरम्मत। आपको बता दें कि राहुल गांधी और प्रियंका गांधी समेत कांग्रेस के दिग्गज नेता पिछले तीन दिनों से सीईसी के इस्तीफे की मांग को लेकर प्रदर्शन कर रहे थे। वहीं आज राहुल गांधी चेन्नई में छात्रों की गूंज कार्यक्रम में शामिल होने जा रहे हैं। वह सुबह ही चेन्नई के लिए रवाना हो गए हैं।बुरी तरह घबराई बीजेपी- कांग्रेस कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश ने कहा, देश की राजधानी को एक किले में तब्दील कर दि...