ज्ञानेश को पद पर बने रहने का अधिकार नहीं : अनिल शास्त्री
प्रयागराज, नवम्बर 3 -- पूर्व केंद्रीय मंत्री अनिल शास्त्री ने मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार से इस्तीफे की मांग की है। मंगलवार को प्रयागराज दौरे पर आए शास्त्री ने आरोप लगाया कि वोट चोरी लोकतंत्र पर डाका है। उन्होंने कहा कि नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी इस मुद्दे को लेकर लगातार आवाज उठा रहे हैं। दिल्ली में इंडिया गठबंधन की वोट बचाओ-देश बचाओ महारैली में उमड़ी भीड़ से भाजपा और आरएसएस के नेता घबराए हुए हैं। उन्होंने महंगाई, बेरोजगारी, किसानों और महिलाओं की समस्याओं को लेकर भी केंद्र सरकार पर निशाना साधा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.