पटना, सितम्बर 25 -- वोटर लिस्ट के रिवीजन (SIR) समेत अन्य मुद्दों पर चुनाव आयोग के भीतर कथित मतभेद की रिपोर्ट आने के बाद देश के मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ विपक्ष ने मोर्चा खोल दिया है। अब सत्ताधारी गठबंधन एनडीए के नेता भी सीईसी ज्ञानेश कुमार से सफाई की मांग करने लगे हैं। पहले केंद्रीय मंत्री एवं लोजपा (रामविलास) के प्रमुख चिराग पासवान ने आयोग से शंका दूर करने को कहा। अब बिहार में भारतीय जनता पार्टी (BJP) के सहयोगी दल राष्ट्रीय लोक मोर्चा (RLM) के राष्ट्रीय अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा ने भी कहा कि इस मामले पर तुरंत स्पष्टीकरण आना चाहिए। रालोमो चीफ एवं राज्यसभा सांसद उपेंद्र कुशवाहा ने शुक्रवार को सोशल मीडिया पोस्ट में कहा, "एसआईआर से संबंधित विवाद पर जनता में काफी उलझन की स्थिति पैदा हो गई है। इस विषय को एड्रेस करने की जरूरत है। ...