नई दिल्ली, अक्टूबर 16 -- भारत के रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कांग्रेस और सांसद राहुल गांधी पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने कहा है कि ये लोग बांग्लादेश की तर्ज पर भारत में सत्ता परिवर्तन करना चाहते हैं। उन्होंने आरोप लगाए हैं कि इनका एकमात्र एजेंडा लोकतांत्रिक संस्थाओं को खत्म करना और देश में आग लगाना है। खास बात है कि उनका बयान ऐसे समय पर आया है, जब दिल्ली में कांग्रेस और कॉकरोच जनता पार्टी लगातार प्रदर्शन कर रहे हैं। राजनाथ सिंह ने शुक्रवार को कहा, 'देश के नौजवानों को अराजकता की राजनीति का मोहरा बनाने की कोशिश की जा रही है। ये लोग बांग्लादेश की तर्ज पर सत्ता परिवर्तन कराना चाहते हैं और प्रेस कांफ्रेंस में खुलकर कहते हैं कि उसने शासन बदलने के लिए बांग्लादेश से प्रेरणा ली है और दूसरा डंके की चोट पर सरकार को गिराने की बात करता है।'रिजीम चे...