पटना, अक्टूबर 13 -- बिहार के नेता प्रतिपक्ष एवं राष्ट्रीय जनता दल (RJD) के कार्यकारी अध्यक्ष तेजस्वी यादव ने चुनाव आयोग के फैसलों पर सवाल उठाए हैं। चुनाव में गड़बड़ी का आरोप लगाते हुए पूछा है कि भारत निर्वाचन आयोग अपने पुराने नियम और फैसलों को क्यों बदल रहा है। उन्होंने मुख्य चुनाव आयुक्त (CEC) ज्ञानेश कुमार पर चुनावी प्रक्रिया में जनता का भरोसा कम करने का आरोप लगाया। तेजस्वी ने सीधा सवाल किया है कि ज्ञानेश कुमार अगर पहले सही थे, तो फिर चुनाव आयोग नियम और फैसलों को बदल क्यों रहा है? आरजेडी नेता तेजस्वी यादव ने मंगलवार को सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए चुनाव आयोग और सीईसी ज्ञानेश कुमार पर निशाना साधा। उन्होंने लिखा, "चुनाव आयोग ने किसके कहने पर चुनावों में धांधली की, बेईमानी की, डकैती की? अब चुनाव आयोग डर के मारे अपने पूर्व के उन्हीं नियमों और ...