नई दिल्ली, सितम्बर 27 -- चुनाव आयोग (ECI) के भीतर आंतरिक मतभेदों और 'विशेष गहन पुनरीक्षण' (SIR) विवाद के बीच दोनों चुनाव आयुक्तों- सुखबीर सिंह संधू और विवेक जोशी की कैबिनेट सचिव को भेजी गई चिट्ठी को लेकर एक नया खुलासा हुआ है। सूत्रों के मुताबिक, 29 जुलाई को कैबिनेट सचिव टी.वी. सोमनाथन को लिखी गई यह क्लासिफाइड चिट्ठी चुनाव आयोग में प्रतिनियुक्ति पर तैनात एक वरिष्ठ सीनियर डिप्टी इलेक्शन कमिश्नर के कामकाज और अधिकारों के फेरबदल से जुड़ी हुई थी। यह जानकारी चुनाव आयोग द्वारा शनिवार को जारी उस स्पष्टीकरण के ठीक एक दिन बाद सामने आई है, जिसमें आयोग ने कहा था कि इस पत्र का चुनाव आयोग के किसी नीतिगत फैसले या IT डिवीजन से कोई लेना-देना नहीं था।क्या था चिट्ठी में और क्यों हुआ विवाद? 'द इंडियन एक्सप्रेस' की एक रिपोर्ट के बाद सियासी गलियारों में यह खबर ...